हाथरस (मुरसान) 19 मई । आज क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों ने एकत्र होकर विकास खंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि यदि पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराए जाते हैं तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। बैठक के दौरान कल यानि 20 मई 2026 को लखनऊ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मैदान में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रधान ने कहा कि जनपद से अधिक से अधिक संख्या में प्रधान साथी कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें। संगठन के महामंत्री सुभाष प्रधान ने बताया कि हाथरस जनपद से करीब 400 प्रधान साथी 7 बसों और 12 निजी वाहनों से लखनऊ रवाना होंगे। इस अवसर पर नागेंद्र प्रधान, सतीश प्रधान, पूरन सिंह प्रधान, सोनवीर प्रधान, कैलाश प्रधान, राकेश प्रधान, जीतू प्रधान, रिंकू प्रधान, संतोष प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान: मिठाई की दुकान पर ग्राहकों को
May 19, 2026
कोल्ड स्टोरेज के बाहर खड़े ट्रक में
May 19, 2026
धूं-धूं कर जला जिला अस्पताल का ट्रांसफार्मर,
May 19, 2026
काम अधूरा छोड़कर भागे कारीगर से पैसे
May 19, 2026
कल बंद रह सकती हैं शहर की
May 19, 2026
ढकपुरा में शराब के विवाद में फायरिंग,
May 19, 2026
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस
May 19, 2026
Weather
Hathras
10:31 pm,
May 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























