Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 19 मई । किशोर की मौत के मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने देर रात तक अंतिम संस्कार नहीं किया। हालांकि रिपोर्ट दर्ज न होने के बावजूद बाद में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि एसडीओ और जेई को सूचना देने के बावजूद करीब 15 मिनट तक बिजली लाइन बंद नहीं की गई, जिसके चलते उनके पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि घटना विभागीय लापरवाही का परिणाम है और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मृतक के पिता ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपित अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे। घटना को लेकर क्षेत्र में भी लोगों में आक्रोश देखा गया और परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का घर पर आना-जाना लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page