Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 मई । जिला हाथरस कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले जनपद के दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट तथा नकली दवाओं की बिक्री के विरोध में बुधवार, 20 मई को जिले भर के मेडिकल स्टोर और दवा दुकानों को बंद रखने की घोषणा की है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन दवा बिक्री और बड़ी कंपनियों द्वारा अत्यधिक डिस्काउंट दिए जाने से छोटे दवा व्यापारियों का कारोबार गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। साथ ही नकली दवाओं की बिक्री से आम जनता के स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ रहा है। यह निर्णय ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) के आह्वान पर लिया गया है। इस संबंध में जिला हाथरस कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के नाम कलेक्ट्रेट में अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने शहर सहित सिकंदराराऊ, सहपऊ, सादाबाद, सासनी तथा अन्य क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर दवा व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की। संगठन के अध्यक्ष अध्यक्ष पदम अग्रवाल, संजय जैसवाल,सचिन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, कमल वार्ष्णेय, दीनदयाल गोयल, पं.राजकुमार मुरसान, नीरज वार्ष्णेय, गौरव वर्मा, नवीन सबलोक, रिंकू अग्रवाल, बिट्टू माहेश्वरी सिकन्द्राराऊ, प्रतीक अग्रवाल, अमित जैन, गोपाल गर्ग, संजय सारड़ा, अंबुज अरोड़ा, पंडित मेडिकल,राघव धींगरा, पवन अग्रवाल, दिनेश मेहरवाल ,सोनू अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राहुल वार्ष्णेय, अमित सबलोक, मनोज वार्ष्णेय, सांई मेडिकल स्टोर रूहेरी, शिवम मेडिकल रूहेरी, मनोज गौतम सादाबाद, जनता मेडिकल सहपऊ, गिरिराज मेडिकल मेंडू, अग्रवाल मेडिकल मैडू, निशांत वार्ष्णेय व चौहान मेडिकल सिकन्द्राराऊ, धीरेंद्र गांधी सासनी, विकास वार्ष्णेय लाडपुर, प्रकाश गुप्ता आदि सभी कैमिस्टस ने बन्द का आवाहन करते हुए सफल बनाने की अपील की है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह बंद आम जनता के स्वास्थ्य हितों की रक्षा और नकली दवाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने सभी कैमिस्टों एवं दवा व्यापारियों से एकजुट होकर 20 मई के बंद को पूरी ताकत के साथ सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page