अलीगढ़ 18 मई । मंगलायतन विश्वविद्यालय के आईईआर विभाग द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन प्रो. दिनेश पांडेय, निदेशक आईईआर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. दीपशिखा सक्सेना के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का सफल समन्वय डा. कविता शर्मा और भावना राज ने किया। फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों और विभिन्न गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत-संगीत और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया। भूमिका माहेश्वरी को मिस फेयरवेल तथा मोहित को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। याशी वार्ष्णेय को मिस अटायर तथा माधव को मिस्टर अटायर का खिताब दिया गया। संचालन सौम्या शर्मा और अफीफा ने किया। आयोजन में डा. यतेंद्र पाल, डा. संजय पाल, डा. रामकुमार पाठक, दीपिका गुप्ता, डा. प्रीति पंकज गुप्ता, डा. भारतेंदु सिंह चौहान, डा. अनुराधा यादव का सहयोग रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने की स्व-गणना,
May 18, 2026
उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर किसानों को
May 18, 2026
एमआरपी में अनियमितताओं के खिलाफ डीएम को
May 18, 2026
हाथरस में हुआ ऑनलाइन दवा व्यापार का
May 18, 2026
राजीव एकेडमी और देहली इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल
May 18, 2026
राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर में समर कैम्प
May 18, 2026
Weather
Hathras
6:52 pm,
May 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























