Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 17 मई । क्षेत्र के चांदनपुरा गांव में शनिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेज दिया। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या और दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चांदनपुरा निवासी पुष्पेंद्र की पत्नी मंजू की शनिवार रात्रि संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर मंजू को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना से कुछ समय पहले मंजू ने फोन पर उन्हें बताया था कि उसे जहर दिया गया है। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल ससुराल पहुंचे, लेकिन तब तक मंजू की मृत्यु हो चुकी थी।

सूचना पर पहुंची सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतका के परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page