
हाथरस 17 मई । रुयते हिलाल कमेटी जामा मस्जिद के सदर एवं क़ाज़ी व मुफ्ती अक़ील अहमद नदवी ने आज हमारा हाथरस के माध्यम से ऐलान किया कि हाथरस में माह-ए-ज़िलहिज्जा का चांद दिखाई नहीं दिया है। इसके चलते ईद-उल-अज़हा (बकरा ईद) 28 मई 2026, दिन गुरुवार को मनाई जाएगी, इंशाअल्लाह। कमेटी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 17 मई 2026, रविवार को 29 ज़ुलक़ादा 1447 हिजरी के अवसर पर हाथरस में चांद देखने का विशेष इंतजाम किया गया था। हालांकि आसमान साफ न होने के कारण चांद दिखाई नहीं दिया। साथ ही देश के अन्य हिस्सों से भी चांद दिखने की कोई पुष्टि प्राप्त नहीं हुई। रुयते हिलाल कमेटी ने निर्णय लिया है कि 1 ज़िलहिज्जा 1447 हिजरी मंगलवार, 19 मई 2026 को होगी। इसके अनुसार ईद-उल-अज़हा ईद-उल-अज़हा 28 मई 2026, गुरुवार को पूरे उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर सलीम अहमद, हाफ़िज़ मुहम्मद तारिक, मोहम्मद निसार, हाफ़िज़ ज़ीशान, मौलाना हसनैन, हाफ़िज़ खालिद, हाफ़िज़ ज़मीर, हाफ़िज़ नाज़िम, कारी शाहिद और हाफ़िज़ मुस्ताक सहित अनेक धर्मगुरु उपस्थित रहे।


























