हाथरस 17 मई । मुख्यमंत्री आरोग्य मेला एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस डॉ. राजीव राय ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर एवं सलेमपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर पर डॉ. ललितेश अनुपस्थित पाए गए। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उनके एक दिन का वेतन आहरित न किए जाने के निर्देश दिए। केंद्र पर मानवेंद्र सिंह एवं मयंक उपस्थित मिले। पीने के पानी एवं साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। ओपीडी में कुल 14 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। इनमें दो मरीजों की ब्लड शुगर एवं हाईपरटेंशन की जांच की गई, जबकि एक मरीज की मलेरिया जांच की गई। ईडीएल मानक के अनुसार 195 आवश्यक दवाओं के सापेक्ष 188 दवाएं उपलब्ध मिलीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फार्मासिस्ट को निर्देशित किया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में डॉ. नीलम, अमृता सिंह तथा चंद्रभान सिंह उपस्थित पाए गए। ओपीडी में कुल 17 मरीजों को दवा देकर उपचारित किया जा चुका था। इनमें एक गर्भवती महिला की एएनसी जांच तथा एक मरीज की ब्लड शुगर जांच की गई। इसके अतिरिक्त कुत्ते के काटने से प्रभावित चार व्यक्तियों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। केंद्र पर साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। ईडीएल मानक के अनुरूप 188 प्रकार की दवाएं उपलब्ध थीं। साथ ही मलेरिया, डेंगू, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस सहित विभिन्न रोगों की जांच हेतु आरडीटी किट भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिलीं। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव राय ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला जियो ब्लू
May 17, 2026
हसायन : यूपी सीडा परिक्षेत्र में लगे
May 17, 2026
सिकंदराराऊ : तेज रफ्तार रेत से भरे
May 17, 2026
सिकंदराराऊ : “जय श्री परशुराम” के जयघोष
May 17, 2026
सिकंदराराऊ : बसई बावस में बिना अनुमति
May 17, 2026
हाथरस में नहीं दिखा ज़िलहिज्जा का चांद,
May 17, 2026
Weather
Hathras
10:20 pm,
May 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























