Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 16 मई । क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और उत्पीड़न की रिपार्ट दर्ज कराई है। पीड़िता रीको उर्फ रीतू निवासी नगला भाऊ मुरसान का आरोप है कि मीडिएशन में समझौते के बाद पछले वर्ष 12 मई को ससुराल पक्ष उसे अपने साथ वापस ले गया था। इसके बावजूद उसके साथ लगातार अभद्रता और मारपीट की घटनाएं होती रहीं। पीड़िता ने बताया कि 30 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे उसके पति गौरव, सास विजयलक्ष्मी, जेठ जितेंद्र और जिठानी प्रीति निवासी बडा गांव अकबरपुर अलीगढ ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया। घटना के बाद महिला ने अपने भाई को मोबाइल से सूचना दी, जिसके बाद वह उसे अपने साथ ले गया। महिला ने थाना मुरसान में शिकायत दर्ज कराई और अपना मेडिकल परीक्षण भी कराया। मुरसान थाना अध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page