Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 मई। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच UP-112 की पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र चौधरी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सिकंदराराऊ रोड पर मेंडू कस्बे के पास की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र चौधरी Hathras Junction Police Station क्षेत्र में पीआरवी ड्यूटी पर तैनात हैं। वह बाइक से हाथरस जंक्शन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गर्मी और लू के कारण उन्हें अचानक चक्कर आ गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल सिपाही को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुष्पेंद्र चौधरी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने भीषण गर्मी तथा लू को लेकर चेतावनी जारी की है। चिकित्सकों ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और तेज धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page