सादाबाद (सहपऊ) 16 मई । कस्बा स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में आज आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत 56 गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच के लिए पंजीकरण कराया। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रकाश मोहन ने बताया कि पंजीकृत महिलाओं में से 4 महिलाओं ने प्रथम बार गर्भधारण किया था। उनका प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से पंजीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 30 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भेजा गया, जबकि 6 महिलाओं में उच्च जोखिम गर्भावस्था (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) के लक्षण पाए गए। इन महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी में प्रसव कराने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सीएचसी पर जांच कराने की सलाह दी गई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व जांच और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। कार्यक्रम के दौरान डॉ. पूजा कपूर, तुलसी, गार्गी शर्मा, रीना, सीमा एवं चंचल पाल सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : समाधान दिवस में एक ही
May 16, 2026
सादाबाद : शनि अमावस्या पर शनि जन्मोत्सव
May 16, 2026
सादाबाद : श्रीमद्भागवत कथा में धूमधाम से
May 16, 2026
सादाबाद : समाधान दिवस में डीएम और
May 16, 2026
सादाबाद में विकास प्रदर्शनी नुमाइश मेले का
May 16, 2026
सादाबाद : गृहकलह के चलते विषाक्त पदार्थ
May 16, 2026
नोएडा और दिल्ली के बीच आना-जाना होगा
May 16, 2026
Weather
Hathras
9:31 pm,
May 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























