Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 16 मई । राष्ट्रीय राजमार्ग National Highway 34 पर कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव विलार के निकट शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पशु चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उनकी बाइक शव से कुछ दूरी पर जली हुई अवस्था में मिली। घटना के चलते जीटी रोड GT Road पर लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।

मृतक की पहचान राहुल (30) पुत्र सतेंद्र सिंह निवासी ग्राम धौराई, थाना अकराबाद, जनपद Aligarh के रूप में हुई है। बताया गया कि राहुल पेशे से पशु चिकित्सक थे और शनिवार रात लगभग आठ बजे सिकंदराराऊ से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वह गांव विलार के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया। हादसे के बाद चिकित्सक की बाइक कुछ दूरी पर आग की लपटों में घिर गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल विभाग की टीम लगभग 45 मिनट की देरी से मौके पर पहुंची, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया तथा जाम खुलवाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page