
हाथरस 16 मई। आज विद्यालय परिसर में ग्रीष्मकालीन शिविर के प्रथम दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य कपिल भाटिया के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। समर कैंप के पहले दिन विद्यार्थियों के लिए खेलकूद, डांस, कराटे, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, बैडमिन्टन साइस क्लब, कैलीग्राफी आदि से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों में नई चीजें सीखने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य कपिल भाटिया ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी प्रतिभाओं को निखारना है। शिविर के आगामी दिनों में भी अनेक ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
17 मई को हाथरस के कई इलाकों
May 16, 2026
शादी अनुदान योजना की जनपद स्तरीय समिति
May 16, 2026
हसायन : राष्ट्रीय राजमार्ग पर भिडे दो
May 16, 2026
जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर
May 16, 2026
राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर में आज से
May 16, 2026
मेरा युवा भारत और जिला पूर्ति विभाग
May 16, 2026
संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं के त्वरित
May 16, 2026
Weather
Hathras
7:40 pm,
May 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























