Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 मई। मेरा युवा भारत Mera Yuva Bharat और जिला पूर्ति विभाग District Supply Department के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को Public Distribution System (पीडीएस) की जमीनी कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रशिक्षण 11 मई से 15 मई 2026 तक आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सूरज कुमार, सौरभ कुमार, अम्बे रावत, धर्मवीर सिंह, संदीप कुमार, रामू दीक्षित एवं दीपक कुमार ने प्रतिभाग किया और निर्धारित अवधि में प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत किसान पंजीकरण, क्रय-विक्रय प्रक्रिया, गुणवत्ता परीक्षण, भंडारण, राशन वितरण व्यवस्था, पात्र लाभार्थियों की पहचान, पारदर्शिता तंत्र, निरीक्षण प्रणाली तथा विभागीय कार्यों की वास्तविक स्थिति की विस्तृत जानकारी दी गई। इससे युवाओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को जमीनी स्तर पर समझने का अवसर मिला। समापन समारोह में जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्था की वास्तविक समझ प्रदान करते हैं और उन्हें जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। Manish Kumar ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों का उपयोग समाजहित में करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page