
हाथरस 15 मई। थाना Hathras Gate क्षेत्र के गांव Nagla Athvariya नगला अठवारिया निवासी भवानीशंकर उर्फ भोला यादव ने अपनी पत्नी, भाई की पत्नी तथा ससुराल पक्ष के आठ नामजद और आठ अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर उसकी मां के साथ मारपीट, अभद्रता और लाखों रुपये के जेवर व नकदी लूट ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जिसके आदेश पर थाना Hathras Gate में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
न्यायालय में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के अनुसार भवानीशंकर एवं उसके छोटे भाई छोटू का विवाह 12 जुलाई 2024 को Hasayan निवासी स्वर्गीय ज्वाला प्रसाद की पुत्रियों जावित्री यादव और नीतू यादव से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से दोनों बहनें उसकी मां विमला देवी के साथ अभद्र व्यवहार करती थीं, जिसके कारण घर में लगातार विवाद की स्थिति बनी रहती थी और कई बार समाज के लोगों ने हस्तक्षेप कर समझौता कराया। पीड़ित के अनुसार 6 अप्रैल 2026 को जब वह, उसका भाई और पिता काम से Vrindavan गए हुए थे, उसी दौरान शाम करीब चार बजे दोनों बहनों ने अपने मायके पक्ष के लोगों को घर बुला लिया। आरोप है कि घर पहुंचे लोगों ने अकेली मौजूद विमला देवी के साथ मारपीट और बदसलूकी की तथा घर में रखे तीन सोने की चेन, पांच अंगूठियां, तीन मंगलसूत्र, दो सोने की कंठी, दो झुमके, दो चांदी की कमर कौंधनी, चार जोड़ी पाजेब और 40 हजार रुपये नकद लेकर चले गए। साथ ही जावित्री और नीतू यादव भी उनके साथ चली गईं। भवानीशंकर का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर वह घर पहुंचा और अपनी मां को लेकर थाना Hathras Gate पहुंचा, लेकिन वहां न तो मेडिकल कराया गया और न ही रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी, किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















