Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 16 मई ।कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाइवे मार्ग पआज जाऊ नहर के पास निकट दो चार पहिया वाहनों की आमने सामने की भिंडत में दोनो वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए।जाऊ नहर पुल के निकट चल रहे नेशनल हाइवे राष्ट्रीय राजमार्ग के दौरान  दोनों चार पहिया वाहनों की आमने सामने की टक्कर हो जाने से अफरा तफरी मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व डायल एक सौ बारह की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।शनिवार को स्विफ्ट और बलेनो कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में दोनों वाहनों में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।दोनो वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद मौके पर राहगीर व ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।दुर्घटना की जानकारी मिलते ही डायल एक सौ बारह पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर और स्थानीय राहगीर व ग्रामीण लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकलवाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।इलाका पुलिस ने दोनो क्षतिग्रस्त वाहनों को नेशनल हाइवे निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।हादसे के कारण कुछ देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाइवे पर दोनों ओर से वाहनों के आवागमन के दौरान जाम की स्थिति बनी रही।दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में घायल हुए सवारों को उपचार के लिए भेजे जाने के कारण नाम पता की जानकारी नही हो पाई है।पुलिस दोनों वाहन में सवार घायल हुए लोगों के नाम पता की जानकारी कर जांच पडताल करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page