सिकंदराराऊ (हसायन) 15 मई । कस्बा के मोहल्ला किला खेडा में नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार के मोहल्ला किला खेड़ा में स्थापित शिक्षण संस्थान के लिए जाने वाले मार्ग को सीवर लाइन बिछाने को लेकर की गई खुदाई के बाद कुछ लोगों के द्वारा की गई मौखिक शिकायत बिरोध किए जाने के बाद उक्त मार्ग की खुदाई कार्य कराकर सीवर लाइन डालने का कार्य रोक दिया गया।सीवर लाइन के लिए जेसीबी हाड्रा मशीन से खोदी गई आरसीसी सडक को दो हफ्ता से भी ज्यादा समय होने के बाद आर.सी.सी.सीमेंट की खुदी हुई सड़क से कोई वाहन और दो पहिया वाहन तो निकालना दूर मोहल्ला और कस्बा वासियों के साथ प्राइवेट व परिषदीय शिक्षण संस्थानों के अलावा श्री हनुमान स्कूल और जूनियर हाई स्कूल के साथ हनुमान मंदिर हनुमान बगीची के साथ ब्लॉक संसाधन केंद्र की तरफ जाने वाले लोगों और ढकेल रहेडी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए मजदूरी करने वाले लोग भी रास्ता बदलकर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।दो हफ्ता बीत जाने के बाद भी उक्त शिकायत का निस्तारण न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कस्बा वासियों द्वारा उक्त टूटी सड़क को ठीक करने की मांग की गई है। जिससे आने जाने वाले हर विद्यार्थी और राहगीर को परेशानी से बचा जा सके।मोहल्ला किला खेड़ा में बनने वाली सीवर लाइन के लिए करीब बीस लाख रुपए का कार्य होना है।जिसमें सीवर लाइन के साथ बारह मेन हाल बनाए जाएंगे।जिससे केवल मोहल्ले का गंदा पानी नगर की प्राचीन ऐतिहासिक झील नुमा तालाब में जा सके।जिससे सफाई व्यवस्था के साथ संक्रामक रोग भी कम होंगे। मगर नगर पंचायत के रहने वाले कुछ स्थानीय वाशिन्दों के द्वारा विरोध कर मौखिक शिकायत किए जाने पर ही नगर पंचायत के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत के कहने पर उक्त कार्य रोक दिया गया है।दिशा निर्देश होने पर जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि हमारे खेतों में सीवर लाइन का पानी जाएगा। जिससे फसलों को काफी हानि होगी।जबकि उक्त ऐतिहासिक झील जलाशय से सैकड़ो वर्ष पुराना है।ऐतिहासिक झील स्वरूपी जलाशय तालाब में किसानों के द्वारा पट्टे करा लिए गए हैं।जिस जलाशय में अब यह लोग खेती करते हैं।इन किसानों को जो पट्टे किए गए हैं वह जलाशय के नाम पर किए गए या खेती के नाम पर यह अभी तक पूर्ण स्पष्ट नहीं है।जबकि इस ऐतिहासिक झील स्वरूपी जलाशय तालाब का काफी पुराना इतिहास है। ऐतिहासिक झील के नाम से कस्बा में सैकड़ो वर्ष पुराना प्राचीन जल विहार मेला भी लगाया जाता है।कभी इसमें रामलीला के समय सरयू पार लीला भी आयोजित की जाती थी।प्राचीन जलविहार मेला के समय बांके बिहारी मंदिर से नरसिंह बगीची तक जलबिहार लीला भी होती थी।वर्तमान में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व उच्च स्तरीय अधिकारियो की अनदेखी के कारण ऐतिहासिक झील जलाशय में पानी न आने के कारण वह कार्यक्रम बंद हो गए हैं।मगर कुछ राजस्व कर्मचारियों की गलत नीति के कारण उक्त जलाशय को खेतों में तब्दील करके किसानों को गुमराह करते हुए पट्टे कर दिया गया है।इस प्रकरण को लेकर परिषदीय शिक्षण संस्थान व श्री हनुमान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुख्यमंत्री राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित आरपी शर्मा ने बताया कि मोहल्ला किला खेडा में सीवर के लिए नगर पंचायत के द्वारा खुदवाई गई आरसीसी सडक के कारण हमारे विद्यार्थियों को स्कूल कॉलेज में आने में सीवर लाइन को खुदी सड़क से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।इस वावत हमारे द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष से भी वार्ता की गई मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।जिसका जल्द समाधान कर सड़क बनवाई जाए।मोहल्ला किला खेडा स्थित राजेश कुमार ने हमारे मोहल्ना किला खेडा स्थित ऐतिहासिक झील के लिए सीवर लाइन डलवाए जाने के लिए सडक को नगर पंचायत के द्वारा खुदवाकर ऊबड बाबड हालात में छोड दिया है।ऊबड खाबड व पत्थर उखडी पडी हुई सडक से रोजाना निकालने में बड़ी परेशानी हो रही है। कस्बा के स्थानीय मोहल्ला के रहने वाले मजदूर वर्ग के परिवार के भरण पोषण करने के लिए प्रतिदिन रेहडी ढकेल को लेकर जाने वाले निम्न वर्ग के लोगों को क्षतिग्रस्त ऊबड खाबड पडी हुई सडक से होकर बाजार के लिए निकलकर जाना पड़ता है।पन्द्रह दिससे नगर के मोहल्ला किला खेडा वार्ड संख्या चार की सडक खुदवाकर छोड दिया गया है।सीवर लाइन के लिए खुदवाई गई सडक में अभी तक कोई कार्य नही कराया गया है।पन्द्रह दिनों के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।हमारी कोई सुनने वाला नहीं है।हमारे वार्ड में सड़क की खुदाई होने से वार्ड वासियों को काफी परेशानी है।नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार के सभासद कुलदीप दिवाकर ने बताया कि नगर के मोहल्ला किला खेडा से ऐतिहासिक झील के लिए जाने वाली सीवर लाइन को डलवाए जाने के लिए नगर पंचायत के द्वारा आरसीसी सडक को खुदवाकर ऊबड खाबड हालात में छोड दिया गया है।कुलदीप दिवाकर ने नगर पंचायत अध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि जो भी हो शीघ्र समस्या का समाधान किया जाए।जिससे लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी से बचा जा सके।ई रिक्शा चालक संजय यादव मोहल्ला किला खेडा ने बताया कि मोहल्ला किला खेडा में सीवर लाइन के लिए नगर पंचायत के द्वारा खुदवाई गई आरसीसी सडक को उखडवाकर ऊबड खाबड स्थिति में खुदाई कर छुडवा दिया गया है।इस ऊबड खाबड हालात में खुदी पडी हुई सडक ये हम रोजाना हम इस रास्ते से ई रिक्शा लेकर निकलते हैं थे।पन्द्रह दिनो से रास्ता खोद कर डाल दिया गया है। अभी बनने की कोई असर नहीं है विकट समस्या झेलनी नहीं पड़ रही है। घर पहुंचने के लिए दूसरे रास्ते से होकर गुजरने पर समय बर्बाद होता है।