Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 15 मई । दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। थाना सादाबाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। इन पर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप है। हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर जनपद में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश पुत्र मुखियाराम निवासी मोहल्ला बरीवाला कस्बा एवं थाना सादाबाद और उसके पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनके खिलाफ थाना सादाबाद में मु0अ0सं0 192/2026 के तहत धारा 85/80 (2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद मायके पक्ष की ओर से दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में थी। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच जारी है। इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह और उनकी टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के उत्पीड़न और दहेज से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page