Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 मई । विकासखंड कार्यालय के परिसर में स्थापित सहायक विकास अधिकारी पंचायत के कार्यालय के सभागार परिसर कक्ष में एक आज एक बैठक का आयोजन किया गया।अखिल भारतीय प्रधान संगठन के आह्वान पर ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न उन्हत्तर ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए प्रधानों में से मात्र छब्बीस जनप्रतिनिधि प्रधानों की बैठक आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार ने की।ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौपते हुए ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा हेतु पंचायत चुनाव समय से कराये जायें अन्यथा की स्थिति में ग्राम प्रधानों के कार्यालय विस्तार किये जाने के सम्बन्ध में आपको अवगत कराना है कि दिनांक पच्चीस मई 2026 को ग्राम प्रधानों का कार्याकाल समाप्त होने जा रहे हैं।वर्तमान परिस्थितियों का गहन विश्लेषण यह संकेत करता है कि निर्धारित समयावधि में पंचायत चुनाव सम्पन्न होना सम्भव नही है।ऐसी स्थिति में यदि निर्वाचित पंचायतों के स्थान पर प्रशासकों की नियुक्ति की जाती है।तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन होगा विगत वर्षों कोरोना काल में समस्त पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए थे। तब वित्तीय अनियमिताओं एवं भ्रष्टाचार की गम्भीर शिकायतें सामने आयीं थी।जिससे ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक विश्वास कमजोर हुआ था।ग्राम प्रधान सीधे जनता से जुडे जनप्रतिनिधि होते हैं,तथा आपने दायित्वों का निर्वाहन ईमानदारी और जबाबदेही के साथ ग्रामीण स्तर पर विकास करते हैं।देश के अन्य राज्यों,मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं उत्तराखण्ड में भी समान परिथितियों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ही कार्यभार सौंपकर लोकतांत्रिक निरन्तरता बनाये रखने का सफल उदाहरण सरकारों द्वारा किया जा चुका है।महोदय उक्त विषय करोडों ग्रामीणों नागरिकों की अपेक्षाओं से जुडा हुआ है।प्रधान व प्रधान प्रतिनिधियो ने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए मांग करते हुए कहा कि उपर्युक्त तथ्यों एवं पूर्व अनुभवों को दृष्टिगत रखते ही सकारात्मक निर्णय लेने की कृपा करते हुए जनहित में शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।प्रधान व प्रधान प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत के कार्यकाल बढाए जाने या समय पर ग्राम पंचायत चुनाव कराए जाने की बात कहते हुए आपस में विचार विमर्श किया।ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि वर्ष 2021 में दो मई को ग्राम पंचायत स्तर के मतदान मतगणना कार्य सम्पन होने के उन्हे ग्राम पंचायत के अध्यक्ष ग्राम प्रधान चुना गया था।ग्राम पंचायत के कार्यकाल मई माह में शपथ ग्रहण होने के बाद से अलग अलग तिथियों में कार्यकाल प्रांरभ हुआ था।ग्राम पंचायत के प्रधान व उनके जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उनके कार्यकाल समाप्त होने को है।मगर अभी तक राज्य में चुनाव समय पर नही कराए जा रहे है।प्रधान व जनप्रतिनिधियो ने राज्य सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिला पंचायत सदस्य,ग्राम पंचायत सदस्य,क्षेत्र पंचायत सदस्य समय पर सरकार चुनाव कराए जाए।अन्यथा ग्राम पंचायत अध्यक्ष प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाए।ग्राम पंचायत के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष प्रधानों के कार्यकाल बढाए जाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार अगर समय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नही करा रही है।तो सरकार उन्हें ही ग्राम पंचायत के प्रशासक नियुक्त करें।ग्राम पंचायत के प्रधान व प्रधान प्रतिनिधियो ने बीस मई को लखनऊ में होने वाली प्रधान संगठन की बैठक व रैली में चलने के लिए विचार विमर्श किया।ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान मथुरापुर गजेंद्र सिंह,ए.के.सिंह प्रधान पति महेवा,टिंकू सागर ग्राम प्रधान इटरनी सहित तमाम प्रधान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page