हाथरस 14 मई। महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में साकेत कॉलोनी, में आयोजित पाँच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर के तीसरे दिन का आयोजन सह जिला प्रभारी सरिता माहेश्वरी के संयोजन में उनके आवास पर किया गया। इस अवसर पर योग शिक्षिका बहन चाँदनी शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को योग, प्राणायाम एवं एक्यूप्रेशर के माध्यम से विभिन्न बीमारियों के प्राकृतिक उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित बना रहता है। शिविर में योग शिक्षिका बहन शिप्रा बंसल, मिथलेश वर्मा, मालती गर्ग, कल्पना सेंगर, सरिता रानी गुप्ता, संजू शर्मा, शशि लवानिया सहित कुल 34 योग साधिकाओं ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। शिविर के समापन पर संयोजक सरिता माहेश्वरी ने सभी प्रतिभागियों एवं योग शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाकर अनेक रोगों से बचा जा सकता है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद तहसील में मत्स्य पालन हेतु तालाबों
May 14, 2026
अलीगढ़ मंडल की समीक्षा बैठकें अब जूम
May 14, 2026
अनुभवात्मक प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं ने
May 14, 2026
सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग वाले विभागों
May 14, 2026
सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा : शानदार रहा
May 14, 2026
Weather
Hathras
7:41 pm,
May 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























