Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 27 मई। कस्बे में ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज गुरुवार सुबह 7:45 बजे ईदगाह में अदा की जाएगी। ईदगाह के शाही इमाम सैयद अब्दुल कादिर ने सभी नमाजियों से समय पर ईदगाह पहुंचने की अपील की है। शाही इमाम ने स्पष्ट किया कि सड़कों पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बकरीद के मौके पर विशेष अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी खुले स्थान पर न की जाए तथा पशुओं के अवशेष एवं हड्डियां सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकी जाएं। उन्होंने कहा कि कुर्बानी पर्दे में की जानी चाहिए और अवशेषों का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे स्वच्छता एवं सामाजिक सौहार्द बना रहे।म इमाम सैयद अब्दुल कादिर ने लोगों से त्योहार मनाते समय दूसरे समुदाय की भावनाओं का सम्मान करने और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का आग्रह किया। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नगर में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा, जबकि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भी साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page