हाथरस 13 मई । वरिष्ठ पत्रकार एवं वी प्राइम न्यूज़ के जिला प्रभारी दीपेश भारद्वाज की पत्नी श्रीमती सीमा भारद्वाज का मंगलवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत और शहर के सामाजिक-राजनीतिक हलकों में शोक व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे श्रीमती सीमा भारद्वाज को अचानक पेट में दर्द और जलन की शिकायत हुई थी। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहाँ उनकी स्थिति और बिगड़ गई । कल सुबह लगभग 8 बजे उनकी मौत हो गई । दीपेश भारद्वाज ने आरोप लगाया है की उनकी पत्नी को गलत इंजेक्शन दे दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। श्रीमती सीमा भारद्वाज अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वह अत्यंत धार्मिक स्वभाव की महिला थीं और सदैव भक्ति भाव में लीन रहती थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उनके कंचन नगर स्थित आवास पर पहुँचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। आज बुधवार सुबह दिवंगत आत्मा का विधि-विधान और हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। ‘हमारा हाथरस’ परिवार श्रीमती सीमा भारद्वाज के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है और ईश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नील फैक्ट्री
May 13, 2026
हाथरस में ग्राम प्रधानों ने उठाई कार्यकाल
May 13, 2026
स्थायी यूनियन की मनमानी के खिलाफ लामबंद
May 13, 2026
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की देवयानी वशिष्ठ ने
May 13, 2026
हाथरस को मिलेगी 100 करोड़ के नए
May 13, 2026
वरिष्ठ पत्रकार दीपेश भारद्वाज की पत्नी का
May 13, 2026
सीबीएसई 12वीं में सोनल ठेनुआ ने 97
May 13, 2026
Weather
Hathras
8:48 pm,
May 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























