Hamara Hathras

Latest News

सहपऊ 12 मई । थाना सहपऊ क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के आधी रात घर से सोने-चांदी के जेवर और लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर युवक के साथ चले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के पिता ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री 10 मई 2026 की रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि 11 मई 2026 की रात करीब एक बजे के बाद गांव निवासी कुलदीप यादव उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता का आरोप है कि इस घटना में गांव के ही देवेश यादव और सोनू बघेल ने भी कुलदीप का सहयोग किया। दोनों ने अपनी मोटरसाइकिल से युवती को ले जाने में मदद की। तहरीर के अनुसार युवती घर से तीन सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के झाले, चांदी की पायल तथा लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पिता ने थाना सहपऊ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। थाना सहपऊ पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और युवती की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page