Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 12 मई । थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने 11 मई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर नगला बिहारी मोड़ से पुरदिलनगर जाने वाले मार्ग पर दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहित पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम भुर्रखा, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इस संबंध में थाना सिकंदराराऊ में मु0अ0सं0 330/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा एवं उनकी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page