Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 मई । पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जनपद हाथरस से 17 उपनिरीक्षकों (दारोगाओं) का स्थानांतरण अलीगढ़ और एटा जनपदों के लिए किया गया है। इन सभी उपनिरीक्षकों का हाथरस में निर्धारित कार्यकाल पूर्ण हो चुका था। यह स्थानांतरण आदेश डीआईजी प्रभाकर चौधरी द्वारा जारी किए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार उपनिरीक्षक कपिल सोलंकी, ओमकार, अरविंद सिंह यादव एवं ओमप्रकाश को एटा स्थानांतरित किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक दयानंद, सोनम, धीरेन्द्र कुमार, ममता, वीर सिंह, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार, धीरेन्द्र सिंह, सर्वेश कुमार, सहवीर सिंह, अमर सिंह, धर्मेंद्र कुमार एवं रामनरेश को अलीगढ़ भेजा गया है।

दूसरी ओर अलीगढ़ से उपनिरीक्षक शशिभूषण सिंह, नरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, देवेंद्र बाबू, अवधेश कुमार, शिवनंदन, नौशाद अली खां, नवीन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, उदय सिंह एवं अवनीश कुमार का स्थानांतरण हाथरस के लिए किया गया है। इसके अतिरिक्त कासगंज से उपनिरीक्षक संजीव कुमार तिवारी तथा एटा से उपनिरीक्षक रितेश ठाकुर को भी हाथरस में नई तैनाती दी गई है। इस प्रकार अलीगढ़, कासगंज और एटा से कुल 16 उपनिरीक्षकों की तैनाती हाथरस में की गई है। पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं संतुलित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page