Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 मई । मुख्य विकास अधिकारी हाथरस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनसामान्य को सूचित किया गया है कि जनपदवासियों की सुविधा के लिए 13 मई 2026 से 15 मई 2026 तक विशेष आधार सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से संचालित होंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि भारतीय डाक विभाग के प्रवर डाक अधीक्षक अलीगढ़ मंडल के सहयोग से तहसील सिकंदराराऊ, तहसील सासनी, तहसील हाथरस तथा विकास भवन परिसर में आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर के दौरान नागरिकों के लिए आधार नामांकन, आधार में संशोधन (अपडेट) तथा अन्य संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ऐसे सभी नागरिक जिन्हें आधार कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार का कार्य कराना है, वे निर्धारित तिथियों एवं समय पर उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। डाक विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर शिविर स्थल पर पहुंचें, ताकि उनका कार्य आसानी और शीघ्रता से संपन्न हो सके। यह विशेष शिविर जनसामान्य को आधार सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page