
अलीगढ़ 12 मई । मंगलायतन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मेसी एवं एमआईपीईआर विभाग द्वारा “फेयरवेल फिएस्टा” कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर को भावभीनी विदाई दी। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और भावनात्मक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. सरफराज, देवेंद्र, डा. सुनील गुप्ता, डा. राहुल सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। आयोजन की जिम्मेदारी शिवांगी द्विवेदी और प्रियांशी गोयल ने संभाली। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय जीवन के अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रवि कुमार को मिस्टर फेयरवेल तथा संजना राघव को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं मोहित को मिस्टर ईवनिंग और गौरी बघेल को मिस ईवनिंग का खिताब दिया गया। निर्णायक डा. राहुल सिंह, प्रियंका एवं पूर्वी वार्ष्णेय रहे।


























