
हाथरस 10 मई । चंदपा थाना क्षेत्र के मीतई बाईपास पर शनिवार रात अवैध रूप से हरे पेड़ काटने का मामला सामने आया। ग्रामीणों ने मौके से तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि पांच-छह आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर, कटी लकड़ी से भरी ट्राली व आरा मशीन बरामद कर तीनों को गिरफ्तार किया। मीतई निवासी रामगोपाल ने बताया कि रात करीब नौ बजे खेत के पास दो पेड़ काटे जा रहे थे। शोर मचाने पर आरोपी भागे। पहले भी पांच पेड़ काटे जा चुके हैं। दो-तीन महीने पहले भी शिकायत की थी। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

























