Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 मई । सासनी क्षेत्र के गांव खेड़ा फिरोजपुर में रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी और बेटा घायल हो गए। पीड़िता प्रेमवती ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। प्रेमवती ने तहरीर में बताया कि पड़ोसी गंगाप्रसाद, खूबीराम, गीतम, उदयवीर और देवेंद्र पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे लेकर आए। आरोपितों ने उसके पति घमंडीलाल, बेटे लोकेश और उसके साथ मारपीट की। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। झगड़े में तीनों को चोटें आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page