
हाथरस 09 मई । मां रामवती महाविद्यालय प्राचार्य हेमंत सिसोदिया ने हिंद के महान योद्धा क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक माने जाते हैं। उनका जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानने और अपने सम्मान की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। आज उनकी जयंती मां रामवती महाविद्यालय लहरा हाथरस में हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई।


























