
हाथरस 09 मई । ‘द कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल’ मे “नेशनल करिकुलम फॉर स्कूल एजुकेशन” विषय पर रिसोर्स पर्सन के द्वारा एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का उद्घाटन स्कूल के प्रधानाचार्य एवम् डिप्टी सिटी कार्डिनेटर हाथरस श्री मुकेश कुमार शर्मा जी, रिसोर्स परसन डॉ लवमोहन जी एवं श्रीमती भावना शर्मा जी ने मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित नेशनल करिकुलम 2023 के अनुरूप विद्यार्थियों के सीखने के तरीकों को अधिक प्रेरक और सहभागितापूर्ण बनाना था, ताकि ज्ञान अर्जित करने की प्रक्रिया छात्रों के अंदर क्रियात्मक और व्यावहारिक हो सके । इसके बाद विशेषज्ञ वक्ताओं ने विभिन्न अभिनव शिक्षण गतिविधियों, समूह परियोजनाओं, भूमिका-नाटक, मॉक-ट्रायल और अन्य इंटरेक्टिव तकनीकों का प्रदर्शन किया, जो सीखने की प्रक्रिया को जीवंत बनाती हैं।मॉडर्न टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर सीखने की प्रक्रिया को और अधिक रोचक बनाया जाए और मूल्यांकन के नए तरीकों का प्रयोग कर छात्रों की प्रगति का मूल्यांकन किया जाए , शिक्षक विद्यार्थियों के साथ साझा लक्ष्यों के माध्यम से सीखने की योजना बनाएं। प्रतिभागियों के सवालों के उत्तर देते हुए प्रशिक्षकों ने बताया कि कैसे सक्रिय शिक्षण अभ्यास से सीखना अधिक प्रभावी होता है और कैसे शिक्षक विद्यार्थी के साथ साझा लक्ष्यों के माध्यम से सीखने की योजना बना सकते हैं। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री मुकेश कुमार शर्मा जी ने कहा कि शिक्षा का लक्ष्य नये विचारों की खोज और उनमें रचनात्मकता पैदा करना है, ताकि छात्र भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हों। विद्यालय के डायरेक्टर एवं ब्लाक प्रमुख श्री रामेश्वर उपाध्याय जी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह स्कूल इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का समापन ऐसी कार्यशालाओं के निरंतर आयोजन की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।


























