Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 मई । थाना हसायन क्षेत्र के गांव अंडौली निवासी महिला मंजू देवी ने 35 मजदूरों की 76 हजार रुपये मजदूरी हड़पने और मारपीट का आरोप लगाते हुए तीन ठेकेदारों के खिलाफ तहरीर दी है। पैसे मांगने पर एक आरोपित ने लाठी-डंडों से हमला कर भगा दिया। पुलिस बुलाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़िता मंजू देवी पत्नी आकाश कुमार निवासी अंडौली ने बताया कि ठेकेदार छोटेलाल निवासी मोहल्ला जाटवान हसायन, लवकुश निवासी मलू का नगला और जितेंद्र कुमार निवासी केसोंपुर उसे समेत 35 महिला-पुरुषों को आलू की खुदाई के लिए गांव से ले गए थे। करीब 25 दिन तक काम कराने के बाद जब मजदूरी का हिसाब मांगा गया तो तीनों ठेकेदार टालमटोल करने लगे। मंजू देवी के अनुसार सभी मजदूरों के कुल 76 हजार रुपये बनते हैं। बकाया लेने के लिए जब सभी जितेंद्र कुमार के घर केसोंपुर पहुंचे तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडा लेकर मारपीट कर सभी को भगा दिया। मारपीट में कई मजदूरों को चोटें आई हैं। घटना के बाद मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित जितेंद्र मौके से भाग निकला। पीड़िता का आरोप है कि मजदूरी न मिलने से सभी मजदूर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। सात मई 2026 को मंजू देवी ने थाना हसायन में तहरीर देकर छोटेलाल, लवकुश और जितेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई कर मजदूरी दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page