सादाबाद 08 मई । हरी लकड़ी के अवैध कटान और तस्करी का मामला एक बार फिर सामने आया है। वन विभाग की टीम ने आगरा मार्ग से हरी लकड़ी से भरी एक मैक्स लोडर को जब्त कर लिया। वाहन को वन विभाग कार्यालय में खड़ा कराया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं की सक्रियता और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि लंबे समय से क्षेत्र में बिना अनुमति के हरे पेड़ों का कटान जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसमें कुछ वन विभाग कर्मियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है। गुरुवार शाम को वन विभाग को सूचना मिली थी कि आगरा मार्ग से एक मैक्स लोडर में हरी लकड़ी भरकर उसे तिरपाल से ढककर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग के कर्मचारियों ने वाहन को रोक लिया और उसे वन विभाग कार्यालय ले आए। वाहन में भारी मात्रा में हरी लकड़ी भरी हुई पाई गई। वाहन पकड़े जाने की खबर मिलते ही लकड़ी कारोबार से जुड़े कई लोग वन विभाग कार्यालय पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार, इन लोगों ने मामले को दबाने और “सेटिंग” करने का प्रयास किया। कार्यालय पर काफी देर तक लोगों की आवाजाही बनी रही। इस संबंध में जिला वनाधिकारी राकेश चंद्रा ने बताया कि उन्हें वाहन पकड़े जाने की जानकारी मिल चुकी है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। चंद्रा ने स्पष्ट किया कि अवैध कटान और लकड़ी तस्करी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला
May 8, 2026
सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला युवक
May 8, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
May 8, 2026
शादी का झांसा देकर शोषण करने का
May 8, 2026
सांस की नली में दूध अटकने से
May 8, 2026
विवाद के बाद सहपऊ सीएचसी से चिकित्सक
May 8, 2026
Weather
Hathras
9:22 pm,
May 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























