सादाबाद 08 मई । कस्बे के बिजली घर मार्ग स्थित श्री गोवर्धन धाम एवं खाटू श्याम मंदिर में पंचम वार्षिक उत्सव के तीसरे दिन गुरुवार रात भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। भजन संध्या में कानपुर सहित विभिन्न शहरों से आए प्रसिद्ध खाटू श्याम गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” और “श्याम तेरी बंसी पुकारे” जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक तालियां बजाते और नृत्य करते रहे। कलाकारों की प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि भक्त पूरी रात बाबा श्याम की भक्ति में लीन रहे। इस अवसर पर नगर और देहात क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। परिसर में भारी भीड़ के कारण पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बन गया था। मंदिर को रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा और फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां श्रद्धालुओं ने माथा टेककर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल और भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का साफा बांधकर और पटका पहनाकर स्वागत किया। भजन संध्या का शुभारंभ बाबा श्याम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति प्रज्वलित की, जो कार्यक्रम के समापन तक जलती रही। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे। मंदिर समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला
May 8, 2026
सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला युवक
May 8, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
May 8, 2026
शादी का झांसा देकर शोषण करने का
May 8, 2026
सांस की नली में दूध अटकने से
May 8, 2026
विवाद के बाद सहपऊ सीएचसी से चिकित्सक
May 8, 2026
Weather
Hathras
9:22 pm,
May 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























