Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 मई । मंडी समिति अलीगढ़ रोड स्थित आढ़त व्यापारी अरुण कुमार अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात से व्यापारियों में भारी रोष है। घटना के खुलासे की मांग को लेकर वैश्य एकता संस्थान (रजि.) उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघानिया के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। यहाँ कार्यकर्ताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा को ज्ञापन सौंपकर अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया और वारदात का जल्द से जल्द अनावरण करने की मांग की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन और व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन कुछ अराजक तत्व अपनी आपराधिक गतिविधियों से सरकार के प्रयासों को चुनौती देकर उसे बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर चोरी गई धनराशि बरामद करने की अपील की।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, महामंत्री प्रतीक गोयल, उपाध्यक्ष राजीव सिंघल, दीपक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, बॉबी वार्ष्णेय, प्रवीन वार्ष्णेय, संदीप गोयल एडवोकेट, सोमेश अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, प्रगम अग्रवाल, डब्बू अग्रवाल और तरुण अग्रवाल सहित संस्थान के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page