Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 मई । जनपद मेरठ में आयोजित जोन स्तरीय भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में आगरा जोन टीम के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार सफलता प्राप्त की गई।प्रतियोगिता के पुरुष भारोत्तोलन क्लस्टर में आगरा जोन टीम ने उपविजेता ट्रॉफी प्राप्त की, जबकि महिला भारोत्तोलन क्लस्टर में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अतिरिक्त योगा प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। महिला एकल योगा प्रतियोगिता में महिला मुख्य आरक्षी शगुफा तौहिर (जनपद हाथरस) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं महिला ग्रुप योगा प्रतियोगिता में महिला मुख्य आरक्षी शगुफा तौहिर, महिला आरक्षी शिल्पी, महिला आरक्षी छाया एवं महिला आरक्षी खुशबू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। इसी क्रम में पुरुष वर्ग योगा प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 01 स्वर्ण, 02 रजत एवं 01 कांस्य पदक जीतकर आगरा जोन एवं जनपद का गौरव बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page