
हाथरस 07 मई । जॉयंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस डायमंड की ओर से लखनऊ स्थित विधानसभा में प्रभावशाली भाषण देकर जिले का गौरव बढ़ाने वाली दो प्रतिभाओं, साधना एवं वंदना का भव्य सम्मान किया गया। दोनों ने राजधानी के बड़े मंच पर अपने वक्तव्य से हाथरस की प्रतिभा को एक नई पहचान दिलाई है। सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि साधना और वंदना ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों की बेटियां भी बड़े मंचों पर अपनी धाक जमा सकती हैं। उनके इस साहसिक प्रयास और उत्कृष्ट प्रदर्शन से आज पूरा जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
इस अवसर पर जॉयंट्स ग्रुप की चार्टर अध्यक्ष पूजा वार्ष्णेय, आईबीपी गीता वार्ष्णेय, आईबीपी पूजा वार्ष्णेय, अध्यक्ष प्रभा वार्ष्णेय और सचिव आशु वार्ष्णेय ने सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने साधना और वंदना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं समाज की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान अंजू वार्ष्णेय, कमलेश अग्रवाल, सीमा वार्ष्णेय और नेहा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे और सभी ने बेटियों की इस उपलब्धि की सराहना की।


























