Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 05 मई । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर सो रही 7 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया गया। बालिका की मां की शिकायत पर गांव के एक युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 3 मई की दोपहर करीब 3 बजे उसकी 7 वर्षीय बेटी घर के अंदर सो रही थी। तभी गांव का युवक लाखन सिंह पुत्र अशोक कुमार उनके घर में घुस आया और बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का प्रयास करने लगा। बेटी की चीख-पुकार सुनकर महिला मौके पर पहुंची। उसे देखकर आरोपी युवक धक्का देकर मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page