
हाथरस 05 मई । कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। प्रेम सिंह निवासी मेंडू थाना जंक्शन गाजियाबाद में ईंट भट्ठा पर मुनीम का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार को मेंडू में उसकी मां की त्रियोदसी थी। वह मेंडू आया हुआ था। मंगलवार की सुबह वह शौच के लिए जंगल गया था। किसी तरह वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है।

























