Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 मई । कोतवाली सदर क्षेत्र की विभव नगर कालोनी में मजदूरी करने गए दंपती के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। दोपहर में खाना खाने घर लौटे पीड़ित ने घर का सामान बिखरा व बक्से का ताला टूटा देखा। पड़ोसी कालोनी नवीपुर के युवक प्रिंश पर धमकी देने का आरोप है। विभव नगर कालोनी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि 17 मार्च 2026 की सुबह वह और पत्नी रोज की तरह मजदूरी करने घर से बाहर चले गए थे। दोपहर करीब एक बजे खाना खाने घर लौटा तो कमरे का सामान तहस-नहस मिला। बक्से का ताला टूटा था और उसमें रखे जेवरात गायब थे। कपड़े इधर-उधर बिखरे थे। तहरीर के अनुसार चोर एक सोने की चेन, एक अंगूठी, सोने की बेसर, एक करधनी, हाफ पायल दो जोड़ी, पुरानी रेशम पट्टी, एक चांदी का सिक्का, बच्चों के पैर के खड़ुआ, कौधनी, राखी चांदी के व एक सोने का ओम चोरी कर ले गए। राकेश ने तुरंत 112 नंबर पर काल की। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि उसी शाम नवीपुर कालोनी निवासी प्रिंश ने धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि खेल को लेकर हुए झगड़े की रंजिश में प्रिंश व उसकी बहनों ने वारदात कराई है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page