सादाबाद 04 मई । आज तड़के करीब तीन बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ आसमान में काले घने बादल छा गए और बिजली कड़कने लगी। इसके कुछ ही देर बाद मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो लगभग दो घंटे तक लगातार जारी रही। तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौसम में अचानक आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। गर्मी से राहत ऐसी थी कि जहां पिछले दिनों पंखे, कूलर और एसी लगातार चल रहे थे, वहीं सोमवार को उन्हें बंद करना पड़ा। हालांकि, इस बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। सुबह के समय बारिश जारी रहने के कारण स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी हुई। कई बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे, जबकि कुछ अभिभावकों ने खराब मौसम के चलते बच्चों को घर पर ही रोक लिया। नौकरीपेशा और रोजमर्रा के कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को भी जलभराव और फिसलन भरी सड़कों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर बारिश जारी रही, जिससे दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पांच हजार की शर्त जीतने के लिए
May 4, 2026
नल से पानी भरने पर हुआ विवाद,
May 4, 2026
नानऊ रोड पर बाइक और ईको की
May 4, 2026
दो साल से लापता मासूम को सासनी
May 4, 2026
सादाबाद : सड़क हादसे को लेकर मुकदमा
May 4, 2026
Weather
Hathras
9:42 pm,
May 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























