Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 04 मई । क्षेत्र के गांव नाला नगरिया में 8 अप्रैल को शुरू हुए डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। गांव में गमी होने के कारण टूर्नामेंट को छोटा कर दिया गया, जिसके चलते फाइनल मैच रद्द कर दिया गया। इस टूर्नामेंट में नगला गिजौली की टीम को सेमीफाइनल में ही चैंपियन घोषित किया गया, जबकि नगरिया की टीम उपविजेता रही। टूर्नामेंट का निर्णायक सेमीफाइनल मुकाबला नगला गिजौली और नगरिया की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। नगला गिजौली की टीम ने अपनी संतुलित बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी के दम पर नगरिया को हराकर जीत हासिल की। समापन समारोह में आयोजन समिति द्वारा विजेता टीम नगला गिजौली के कप्तान राहुल चौधरी को 23,000 रुपए की पुरस्कार राशि, शील्ड और सभी खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम नगरिया के कप्तान अनिल कुमार को 12,000 रुपए की पुरस्कार राशि, शील्ड और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अनिल जुरैल, योगेंद्र जुरैल, हरवीर सिंह जुरैल उर्फ टिंकू, अरुण, अशोक काका, सोनू प्रधान, रूपेश, जगमोहन, हरिओम, चीकू, नितिन, पुष्पेंद्र, जयप्रकाश, कृष्णपाल, अजय, चंद्र प्रकाश, रवि पचौरी और अनूप सहित कई लोगों ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। क्षेत्रवासियों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page