सिकंदराराऊ 04 मई । थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरदिल नगर रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ईंटों से लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे युवक ट्रैक्टर के पहियों के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, आज एक स्कूटी सवार युवक पुरदिल नगर की ओर से आ रहा था। तभी सिकंदराराऊ की ओर से आ रहे ईंटों से लदे एक ट्रैक्टर ने विधायक वीरेंद्र सिंह राणा की कोठी के निकट स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार ट्रैक्टर के नीचे फंस गया। यह मंजर देख घटनास्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायल को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक नदरई से ईंटें लेकर पुरदिल नगर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों और मौके पर हुई बातचीत के अनुसार, ट्रैक्टर चालक अत्यधिक नशे की हालत में था। उसकी लड़खड़ाती जुबान और व्यवहार से स्पष्ट प्रतीत हो रहा था कि वह शराब पीकर वाहन चला रहा था। स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि रिहायशी इलाकों और मुख्य मार्ग पर नशे में धुत होकर भारी वाहन चलाना सरेआम मौत को दावत देने जैसा है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बंगाल में विजय की मन्नत पूरी होने
May 4, 2026
पांच हजार की शर्त जीतने के लिए
May 4, 2026
नल से पानी भरने पर हुआ विवाद,
May 4, 2026
नानऊ रोड पर बाइक और ईको की
May 4, 2026
दो साल से लापता मासूम को सासनी
May 4, 2026
Weather
Hathras
10:46 pm,
May 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























