
हाथरस 04 मई । सत्संगी मार्ग स्थित कुसुम वाटिका में आज बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व एमएलसी एवं मुख्य मंडल प्रभारी (अलीगढ़ मंडल) जनाब नौशाद अली ने जनपद की तीनों विधानसभाओं हाथरस, सादाबाद व सिकंद्राराऊ समेत जिला कमेटी के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान संगठन में फेरबदल करते हुए डॉक्टर रईस अहमद अब्बासी को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष श्री राजकपूर ने नवनियुक्त महासचिव का माला पहनाकर स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकपूर ने तथा संचालन भगवान सिंह कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर मुख्य मंडल प्रभारी अनिल बघेल, हेमेंद्र कुमार सिंह, मनीष अहमद गाजी, मंडल प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम एडवोकेट, एसएस भारती, वरिष्ठ नेता दिनेश कुमार देशमुख, हुकम सिंह, वीरेंद्र जैन, देवेश चौधरी, राकेश काका, दिनेश भारती, राजकुमार एडवोकेट, नरेंद्र सिंह गौतम, सत्येंद्र सिंह सोनू राणा, महिपाल सिंह, नेम सिंह, मनोज वर्मा, साबिर खान और राकेश सोनी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

























