सादाबाद 03 मई । कुरसंडा इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार को एकमतेज फाउंडेशन ने “सक्षमतेज छात्रवृत्ति कार्यक्रम 2026-27” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत चार विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 30 मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शैक्षणिक किट, पाठ्य सामग्री और दो वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों को आवश्यक संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।फाउंडेशन के संस्थापक तेजवीर सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों और सही मार्गदर्शन के अभाव में कई छात्र अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते। एकमतेज फाउंडेशन का प्रयास है कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच, संसाधन और दिशा प्रदान की जाए, ताकि वे एनडीए, नीट और आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी भी है। छात्रवृत्ति के लिए चयन प्रक्रिया पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक रही। 15 अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसके बाद, 26 अप्रैल को कुरसंडा इंटर कॉलेज में साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिसके आधार पर 30 विद्यार्थियों का अंतिम चयन किया गया। चयनित छात्र कुरसंडा इंटरमीडिएट कॉलेज, सादाबाद इंटर कॉलेज, दीपचंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांव और एसबीजे इंटर कॉलेज बिसावर से हैं। कुरसंडा इंटर कॉलेज के प्रबंधक चौधरी पृथ्वी सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गांवों को विकसित और शिक्षित बनाने की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल दिया। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद के मंडल अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार अमौरिया, प्रधानाचार्य राजेश कुमार, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार शर्मा, रामचरण सिंह और धर्मवीर सिंह गंधार ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर फाउंडेशन के सह-संस्थापक शकील खान, धर्मवीर सिंह, रविंद्र सिंह सहित सुल्तान सिंह, चंद्रवीर सोलंकी, मोहन सिंह आर्य और ईश्वर चंद्र भी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न
May 3, 2026
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से
May 3, 2026
बेटे के जन्म की मिठाई बांटने पर
May 3, 2026
दहेज लोभियों ने लात मारकर गिराया बहू
May 3, 2026
सात लाख रूपये दहेज देने के बाद
May 3, 2026
20 लाख खर्च करने के बाद भी
May 3, 2026
Weather
Hathras
10:16 pm,
May 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















