Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 मई । ब्रजभूमि की पवित्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने और इसे मांस-मदिरा मुक्त क्षेत्र घोषित कराने के संकल्प के साथ वृंदावन से लखनऊ तक निकाली जा रही पदयात्रा का हाथरस में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यह यात्रा ब्रज के 21,000 निवासियों के हस्ताक्षर लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ तक जाएगी। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पदयात्रियों का अभिनंदन किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह यात्रा सनातन धर्म के अनुयायियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने पुरजोर मांग की कि सरकार ब्रजभूमि के 84 कोस क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से मांस एवं मदिरा प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करे। उन्होंने सभी धर्म रक्षकों का स्वागत करते हुए भगवान श्री राम से यात्रा की निर्विघ्न सफलता की कामना की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान विहिप हाथरस के जिला संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख चेतन यादव, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुशवाह और नगर गौ रक्षा प्रमुख नवीन वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ब्रज की इस पावन माटी के सम्मान में पदयात्रा कर रहे प्रमुख धर्म रक्षकों में बवंडर बाबा, योगी राजपूत (गौ सेवक, मथुरा), जग्गा कर्मयोगी (वृंदावन), अमित (धर्म प्रचार-प्रसार प्रमुख, प्रखंड गोवर्धन), सतनाम, अनुज राजपूत और हर्षित शामिल रहे। पदयात्रियों ने बताया कि वृंदावन से शुरू हुई यह यात्रा मार्ग में पड़ने वाले जनपदों से समर्थन जुटाते हुए लखनऊ पहुंचेगी, जहाँ 21,000 ब्रजवासियों के हस्ताक्षरों वाला मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा, ताकि ब्रज की पावन धरा को पूर्णतः सात्विक बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page