
हाथरस 03 मई । भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। संस्था की ओर से मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सड़क पर काम करने वाले मजदूरों और राहगीरों के लिए जल एवं एनर्जी ड्रिंक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भीषण तपिश में काम से थके हुए मजदूरों को राहत देने के उद्देश्य से एसोसिएशन की महिलाओं ने गर्मजोशी के साथ उन्हें ठंडा पानी और ऊर्जा दायक पेय पिलाया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश कठिन परिश्रम करने वाले मजदूरों के प्रति सम्मान व्यक्त करना और इस चिलचिलाती धूप में उनकी प्यास बुझाकर मानवीय सेवा करना रहा। सेवा कार्य के दौरान संस्था कल्पना वार्ष्णेय, डिंपल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, प्रियांशी वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, रेणु वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय, चित्रा वार्ष्णेय, कुसुम वार्ष्णेय मुख्य रूप से मौजूद रहीं। इसके साथ ही संस्था की अन्य महिला सदस्य भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर शामिल हुईं। उपस्थित राहगीरों और मजदूरों ने संस्था के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की।


























