Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 मई । जिले में ‘जुल्म के खिलाफ आवाज’ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एससी-एसटी डिस्ट्रिक्ट विजिलेंस एंड मॉन्टरिंग कमेटी के सदस्य चौधरी विजेन्द्र सिंह के साथ हुई अभद्रता और हमले की घटना को लेकर समाजसेवियों में भारी रोष व्याप्त है। शनिवार को संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ विजेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर प्रदर्शन किया और शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। ओढ़पुरा निवासी विजेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौंपे पत्र में बताया कि थाना हाथरस गेट में दर्ज मुकदमा संख्या 180/2026 के तहत नामजद अभियुक्तों में से पुलिस ने प्रेमबाबू और वृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, मामले में नामजद अन्य आरोपी अतुल, मयंक, कुलदीप और कुछ अज्ञात व्यक्ति अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

विजेन्द्र सिंह का आरोप है कि फरार आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन पर फैसले के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि फरार आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे उनका परिवार भयभीत है। घटनास्थल का महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज हल्का इंचार्ज से मिलीभगत कर गायब/समाप्त करा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक समाजसेवी और सरकारी कमेटी के सदस्य के साथ ऐसी घटना होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने एसपी से मांग की है कि शेष अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए, ताकि पीड़ित परिवार सुरक्षित रह सके और न्याय सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page