Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 मई । महिला आरक्षण विधेयक को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने हुंकार भर दी है। शनिवार को भाजपा की दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने मेफेयर होटल, सासनी गेट से एक विशाल मशाल जुलूस निकालकर विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। हाथों में मशाल, बैनर और पोस्टर लेकर निकलीं महिलाएं मुख्य बाजारों से होते हुए सासनी गेट क्रांति चौक पर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा की जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने संसद में महिला आरक्षण का विरोध कर देश की आधी आबादी का अपमान किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले चुनाव में देश की महिलाएं इस अपमान का जवाब वोट की चोट से देंगी। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक लाकर नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाया है। वहीं, नगर अध्यक्ष श्रीमती सोनिया नारंग ने कहा कि देश की करोड़ों महिलाएं राजनीति में अपनी उचित भागीदारी के लिए इस विधेयक का पुरजोर समर्थन करती हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने के लिए पूरी तरह संकल्पित है और किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगी। मशाल जुलूस और प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अखिलेश गुप्ता, शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सुचेता जॉन, राजकुमारी चौहान, सुनीता दीक्षित, मधु अरोड़ा, हेमलता सिंह, आशा सैंगर, लता शर्मा, बबीता वर्मा, राखी शर्मा, ज्योति वर्मा, बेनी वर्मा, रितु गौतम, रागिनी सिंह, पिंकी सिंह, मधु शर्मा मौजूद रहीं। इसके अलावा जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, भूरा पहलवान, रूपेश उपाध्याय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, राजेश सिंह गुड्डू आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page