Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 मई । अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस ‘गूंज’ द्वारा मेहनतकश हाथों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के लिए एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रुप की सदस्यों ने मजदूर भाइयों एवं बहनों को खाद्य सामग्री और फुटवियर वितरित कर उनके अमूल्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि मजदूर भाई अपनी कड़ी मेहनत से हमारे जीवन को आसान बनाते हैं। घर, सड़क, इमारत या फैक्ट्री, समाज के हर निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है, लेकिन अक्सर उनकी मेहनत को वह सम्मान नहीं मिल पाता जिसके वे हकदार हैं। ‘गूंज’ का यह छोटा सा प्रयास उन्हें यह अहसास कराने के लिए है कि समाज उनके परिश्रम का ऋणी है। इस सेवा कार्य में सचिव नमिता गोयल, गुंजन दीक्षित, कोषाध्यक्ष कुसुम वार्ष्णेय और कल्पना गुप्ता सहित अन्य सदस्याएं मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page