Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 01 मई । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों में वित्तविहीन विद्यालयों ने अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाते हुए सहायता प्राप्त विद्यालयों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर आए इन उत्कृष्ट परिणामों ने प्रदेश के साक्षरता अभियान में इन विद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका को पुनः सिद्ध कर दिया है। इस सफलता के बीच वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष आर.पी. शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इन विद्यालयों के लिए वित्तीय सहायता की अपील की है। उन्होंने प्रस्ताव रखा है कि विद्यालयों में शिक्षकों के मनोबल और संसाधनों के विकास हेतु प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र पर 5000 रुपये, द्वितीय श्रेणी पर 4000 रुपये और तृतीय श्रेणी पर 3000 रुपये की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाए। जिलाध्यक्ष का तर्क है कि बिना किसी सरकारी सहायता के संचालित हो रहे इन विद्यालयों को यदि आर्थिक प्रोत्साहन मिलता है, तो इससे शिक्षा की गुणवत्ता और अधिक सुदृढ़ होगी और प्रबंधकों को शिक्षकों के वेतन व भवन निर्माण में आने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page